धौलपुर के बथुआ खो क्षेत्र में नेशनल हाईवे-23 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से कैलामाता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 माह के बालक छोटा उर्फ देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ से एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने मृतक बालक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
जोधपुर में रावल सिंह नौसर हत्याकांड के विरोध में एमडीएम अस्पताल मोर्चरी के बाहर सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर धरना दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. मृतक के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की भी मांग रखी है. लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
-1772438312495_v.webp)
Post a Comment