धर्मनगरी चावंड में स्थित नारसिंह माता मंदिर, जो महाराणा प्रताप की तीसरी राजधानी के रूप में ऐतिहासिक पहचान रखता है, चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर प्रतिदिन माता रानी का आकर्षक एवं विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है मंदिर के भोपाजी नारायण तेली एवं पुजारी कालू लाल तेली ने बताया आज माता रानी को कालरात्रि स्वरूप में विशेष रूप से सजाया गया, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है।
ऐतिहासिक नगरी चावंड में स्थित यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, जहां नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था अपने चरम पर देखने को मिल रही है

Post a Comment