सराड़ा में नए एसपी विश्नोई का भव्य स्वागत, भाजपा मंडल ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

 सलूम्बर जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विशनाराम जी विश्नोई का सराड़ा आगमन पर भाजपा मंडल सराड़ा द्वारा सराड़ा पुलिस थाने में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया और पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा सराड़ा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, पंकज चौबीसा, शंकर लाल पटेल, देवीलाल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...