सेमारी प्रीमियर लीग पर भैरव टेंट लाम्बा पीपला का कब्जा

 


सेमारी | कस्बे के जिन तालाब मैदान पर आयोजित सेमारी प्रीमियर लीग सीजन-12 का फाइनल मुकाबला महादेव स्पोर्ट्स सेमारी और भैरव टेंट लाम्बा पीपला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भैरव टेंट लाम्बा पीपला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

महादेव स्पोर्ट्स सेमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 92 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भैरव टेंट लाम्बा पीपला की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।

मैच के हीरो हेमंत मीणा रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 6 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह का आयोजन महावीर सिंह शक्‍तावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेमारी उप प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह शक्‍तावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रताप सिंह चौहान, सुरजीत सिंह, देवीलाल दर्जी और अविनाश मीणा मौजूद रहे।

विजेता टीम भैरव टेंट लाम्बा पीपला को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता महादेव स्पोर्ट्स सेमारी को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपए की राशि दी गई।

लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब महादेव स्पोर्ट्स सेमारी के राजू कालबेलिया को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अर्जुन मीणा (लाम्बा पीपला) को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...