Today Weather Live: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. 70 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 13 राज्यों में IMD ने अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तो इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल...
मार्च की शुरूआत में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी. अब बीच और महीने आखिर में मौसम ने करवट ली और देश के कई राज्यों में आसमान का मिजाज बदल गया. धूप गायब हो गई, काले बादल छा गए. हवाएं तेज हो गईं और देखते ही देखते मौसम ने रौद्र रूप ले लिया. अब हालात ऐसे हैं कि देश के कई हिस्सों में 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं किसी तूफान जैसी लग रही हैं. पेड़ झूम रहे हैं, धूल उड़ रही है और गरजते बादल डर पैदा कर रहे हैं. बिजली गिरने का खतरा लगातार मंडरा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट हालात की गंभीरता को और बढ़ा देता है. यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. साफ है यह सामान्य मौसम बदलाव नहीं है. यह एक बड़ा और खतरनाक सिस्टम है, जिसने उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है. और सबसे अहम बात अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं.

إرسال تعليق